पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वीआईपी एरिया के लिए खुलवाया रास्ता, लोगों के लिए बना मुसीबत

वीआईपी एरिया के लिए खुलवाया रास्ता, लोगों के लिए बना मुसीबत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौंगी-खानपुर फ्लाईओवर प्रोजेक्ट में खरड़ बस अड्डे से लेकर खानपुर तक के 700 मीटर के दायरे में पिलरों को स्थापित करने के कार्यों में हो रही देरी के चलते यहां पर रोजाना लगने वाले जाम का कारण बनी हुई है। मात्र तीन महीनों में इस क्षेत्र में पिलर खड़े करने का दावा करने वाली कंपनी द्वारा पिछले चार महीने में भी इस क्षेत्र में करीब 21 पिलरों में से दो पिलर ही खड़े किए गए हैं, जोकि एसडीएम आॅफिस के बिल्कुल सामने है। सही माने में, यह कहा जा सकता है कि एसडीएम खरड़ एवं तहसील व कोेर्ट कॉम्पलैक्स के जजों व अधिकारियों पर मेहरबानी करते हुए कंस्ट्रक्शन कंपनी एलएंडटी द्वारा जल्दबाजी में मात्र उक्त दो पिलर ही खड़े करके, यहां से बैरिकेड खोलकर इन कार्यालयों के लिए रास्ता खोल दिया गया है। जिससे अब यह रास्ता खुलने से जाम पहले से ज्यादा और बढ़ गया है।

एसडीएम कार्यालय के अलावा कई और कार्यालय हैं कॉम्पलैक्स में : कई कार्यालय एक कॉम्पलैक्स में होने के कारण सबसे पहले यहां पर बने पिलर उक्त 700 मीटर के कंजस्टेड एरिया में जो दो पिलर खड़े किए गए हैं। उसके सामने खरड़ का एसडीएम ऑफिस, कोर्ट कॉम्पलैक्स, तहसील कॉम्पलैक्स व डीएसपी कार्यालय के अलावा इन अधिकारियों व जजों का रेजिडेंशियल कॉम्पलैक्स भी है। जिन्हें यहां से गुजरने के लिए करीब 100 मीटर आगे जाकर यू-टर्न लेना पड़ता था। लेकिन, एलएंडटी की मेहरबानी से उक्त रास्ता खोलने से अब इन अधिकारियों को सुविधा हुई है, लेकिन पब्लिक की परेशानी बढ़ा दी है। जिसके चलते खरड़ निवासियों ने एसडीएम से अपील की है कि उक्त हिस्से का काम कंपनी को कहकर जल्द पूरा करवाएं। ताकि, प्रोजेक्ट आगे बढ़ सके व लोगों को जाम से राहत मिल सके।

एसडीएम कार्यालय के सामने खोले गए बैरिकेड्स से बढ़ी समस्या

खरड़ बस अड्डे से लेकर खानपुर तक के हिस्से में कंपनी द्वारा करीब चार महीने पहले पिलरों की पाइलिंग का काम शुरू किया गया था। इस क्षेत्र में अब तक करीब 21 पिलरों की पाइलिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है व इनके स्ट्रक्चर भी खड़े किए जा चुके हैं। इन कार्याें के शुरुआती दौर में कंपनी द्वारा उक्त क्षेत्र में हाईवे के मध्य डबल बैरिकेडिंग की गई थी। जिस बैरिकेडिंग के कारण सभी को खानपुर पुल से पहले यू-टर्न लेकर हाईवे के दूसरी ओर आना पड़ता था। जिस कारण एसडीएम कार्यालय, कोर्ट व तहसील में आने-जाने वालों को भी समस्या होती थी। इस क्षेत्र में हाईवे कंजस्टेड होने के कारण कंपनी ने तेजी से काम शुरू किया था। ऐसे में कंपनी द्वारा उक्त एसडीएम कार्यालय के अधिकारियों को बेनिफिट्स देते हुए दो पिलर इस कार्यालय के सामने पक्के कर यहां से भी हाईवे का रास्ता खोल दिया गया। अब इस 700 मीटर के कंजस्टेड हाईवे के हिस्से में दो जगह रास्ता बन जाने से यहां पर पहले से अधिक जाम लगने लग गया है। जिस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ज्यादा व्यवस्थता के चलते कंपनी मैनेजर ने नहीं बताया कारण

इस संबंध में जब एलएंडटी के मैनेजर आलोक नायक से इसका कारण पूछा गया तो वह कोई भी तसल्लीबख्श जवाब दे ही नहीं पाए और वहां से यह कह कर फोन कॉल काट दी, कि वह अभी किसी निजी काम में ज्यादा व्यस्त हैं।

खबरें और भी हैं...