कुराली। गांव ननहेड़ियां के छप्पड़ में से एक नौजवान का शव मिला है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। छप्पड़ में डूबे शव को गांव वासियों ने देखा और इस संबंधी तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे एएसआई हरप्रीत सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। गांव वासियों ने बताया कि छप्पड में से मिला शव किसी गांव वासी नही है और न ही गांव के किसी निवासी के रिश्तेदार का। मृतक नौजवान की पहचान करने के लिए गांव के गुरुद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट भी करवाई गई, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को खरड़ के अस्पताल में रखवा दिया है। जांच अधिकारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक के शव को 72 घंटों के लिए पहचान के लिए रखा जाएगा।