पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खरड़ में 50 ग्राम हेरोइन के साथ दो हुए गिरफ्तार

खरड़ में 50 ग्राम हेरोइन के साथ दो हुए गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरड़ सिटी पुलिस ने मुंडी खरड़ की आेर पैदल जा रहे दो लड़कों को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर, वीरवार को खरड़ अदालत में पेश किया गया।

जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएचओ सतनाम सिंह के अनुसार एएसआई केवल सिंह की अध्यक्षता में पुलिस पार्टी ने माता गुजरी एन्क्लेव के पास नाका लगाया हुआ था।

जिस दौरान दो लड़के पैदल ही मुंडी खरड़ की ओर जा रहे थे, वहां पर पुलिस पार्टी को देखकर अचानक घबरा गए व वापस मुड़ने लगे। जिससे संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया व उनसे पूछताछ की। जिस दौरान दोनों की पहचान खरड़ निवासी शैंकी सचदेवा व अबोहर निवासी विक्रम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दानों के पास से 25-25 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

माता गुजरी एन्क्लेव के पास शक होने से जांच करने पर पकड़ी हेरोइन

खबरें और भी हैं...