खरड़ सिटी पुलिस ने बलदीप सिंह नामक एक व्यक्ति की कार में से नशीली सामग्री बरामद की है। इस संबंध में एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि एएसआई बलबीर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि बडाला रोड निवासी बलदीप सिंह के घर के बाहर उनकी कार खड़ी है, जिसमें नशीली सामग्री रखी हुई है। पुलिस ने रेड कर उक्त कार की तलाशी ली। जिस दौरान पुलिस ने कार से 50 नशीली गोलियां, 3 इंजेक्शन व 2 कफ सिरप की शीशियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।