पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुल्लांपुर में नशे से हाेने वाली बीमारियों व नशा विरोधी बातों के बार में लोगों को चेताया

मुल्लांपुर में नशे से हाेने वाली बीमारियों व नशा विरोधी बातों के बार में लोगों को चेताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुल्लांपुर के सरपंच जगदीश राय तथा ग्राम पंचायत के सदस्यों ने पंजाब स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान में घर-घर जाकर तथा गावों के स्कूलों में जाकर युवाओं को नशे से हो रही बीमारियों के बारे में जागरूक किया। जो व्यक्ति नशा करने के आदि हो चुके हैं, उनसे नफरत करने के बजाय उन्हें नशा करने से रोकने की जरूरत है। जिसके लिए नशे न करने के लिए व उन्हें समझाने के लिए उचित कदम उठाए गए। सरकार के आदेशों के अनुसार डाक्टर महिताब सिंह, उपेन्द्र सिंह मल्टीपरपज हेल्थ सुपरवाइजर तथा लक्ष्दीप सिंह के द्वारा विश्व डेंगू दिवस के कारण डेंगू के मच्छरों के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस मौके पर डाक्टर महिताब सिंह तथा उनकी टीम हाजिर थी। एसडीएम खरड़ द्वारा खानपुर में पिछले दिनों ही मीटिंग की गई थी। इस मौके पर गुरविन्द्र सिंह बंटी समिति सदस्य, विजय रानी पंच, परमजीत कौर, डिंपल कुमार, कमलदीप सिंह, पंच, करण जंड एडवोकेट, गुरप्रीत सिंह, रामकिशन सिंह,सुखविन्द्र सिंह, रजिंद्र सिंह सहित सभी सदस्य मौजूद थे।

सरपंच जगदीश राय जंड नशे से हाेने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक करते हुए।

खबरें और भी हैं...