मुल्लांपुर| नजदीक के गांव छोटी पड़छ में ग्राम पंचायत तथा गांव वासीयों के सहयोग से कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस कुश्ती दंगल में बाज रोणी अखाड़ा तथा लाली लुधियाना में बड़ी झंडी की कुश्ती हुई। जिसमें दोनों पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेंचों का अच्छा प्रदर्शन किया। जिससे लोगों का बहुत मनोरंजन हुआ। बाद में इन दोनों पहलवानों में नगद इनाम की राशि बराबर-बराबर बांट दी गई। जिसमें मुख्य मेहमान हल्का खरड़ के अकाली दल के इंचार्ज रणजीत सिंह गिल के भतीजे जगजीत सिंह गिल, नयागांव सर्कल प्रधान गुरध्यान सिंह, पार्षद निशान सिंह, गांव पड़छ के सरपंच सुरजीत सिंह, यूथ क्लब टांडा के प्रधान सतनाम सिंह सहित बहुत से गणमान्य लोग हाजिर थे।