- Hindi News
- National
- भाजपा नेता गुलेरिया की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी, प्रशासन नहीं पहुंचा
भाजपा नेता गुलेरिया की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी, प्रशासन नहीं पहुंचा
खरड़| भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव एवं खरड़ निवासी सुधीर गुलेरिया द्वारा खरड़ विकास ग्रुप के बैनर तले खरड़ की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर काउंसिल खरड़ के कार्यालय के सामने शुरू की गई भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। तीसरे दिन गुलेरिया को हड़ताल से उठाने के लिए कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। खरड़ की विभिन्न समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहे, इस नेता को उस समय बल मिला जब समर्थन देने के लिए शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय प्रधान निशांत शर्मा उनके पास पहुंचे। जिनके द्वारा प्रशासन से मांग की गई कि सुधीर गुलेरिया के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने के प्रबंध किए जाएं। उन्होंने गुलेरिया की मांगों को लेकर भी उनका समर्थन देने का मन बनाया है। वह हैरान हैं कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने गुलेरिया की मांगे मानना तो दूर, उसकी स्वास्थ्य जांच भी शुरू नहीं करवाई। अगर इस संघर्ष में गुलेरिया को कुछ होता है तो उनका संगठन पूरे पंजाब की काउंसिल को घेरेगा।
भूख हड़ताल पर बैठे सुधीर गुलेरिया को समर्थन देने पहुंचे निशांत शर्मा व अन्य।