पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खरड़ शिवालिक सिटी में सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण शोरूम पार्किंग में भरा गंदा पानी

खरड़ शिवालिक सिटी में सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण शोरूम पार्किंग में भरा गंदा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरड़-लांडरां रोड पर स्थित शिवालिक सिटी की सीवरेज पाइपलाइन में हुई ब्लॉकेज के कारण सीवरेज ओवरफ्लो हो गया है। जिस कारण सीवरेज का पानी गटर से बाहर बहने लगा है जो पानी शिवालिक सिटी की शोरूम पार्किंग में जमा होने से स्थानीय दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इस गंदे पानी के जमा होने से पार्किंग भी एक गंदे पानी के तलाब के रूप में नजर आने लगी है। जिसके चलते लोगों को अपने वाहन हाईवे किनारे खड़े करने पड़ रहे हैं। इस मार्केट में एक बैंक के अलावा दवा विक्रेता, कोचिंग सेंटर कई अन्य व्यवसायी अपने कारोबार चला रहे हैं। जिन्हें इस समस्या के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्थानीय दुकानदारों व शोरूम मालिकों ने नगर काउंसिल खरड़ से जल्द ही समस्या के समाधान की मांग की है।

इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। बुधवार को टीम भेजकर समस्या का हल करवा दिया जाएगा। -राजबीर सिंह, एसडीओ

पार्किंग की सफाई व सौंदर्यकरण की मांग

काॅलोनी के कॉलोनाइजर द्वारा काॅलोनी नगर काउंसिल को हैंडओवर किए जाने के बाद काउंसिल इस काॅलोनी का रखरखाव सही ढंग से नहीं कर पा रही है व ना ही इस समस्या का समाधान हो पा रहा है। इन लोगों की मांग है कि सीवरेज की पाइपलाइन व नाले की ब्लॉकेज को दूर किया जाए। ताकि, सीवरेज की निकासी हो सके। वहीं पार्किंग स्थल में भी पानी के निकासी व सफाई करवाने की भी मांग की गई है। इन्होंने काउंसिल से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करवाया जाए अन्यथा वह लोग काउंसिल कार्यालय के सामने धरणा देंगे। इन्होंने कहा है कि इस सीवरेज की समस्या के अलावा क्षेत्र में पूर्व में करवाए गए मरम्मत कार्यों के कारण पार्किंग के निकट की गई खुदाई के बाद अब तक यहां पर इंटरलॉक टाइलें नहीं लगाई गई। इन्हें काउंसिल के अधिकारियों से मांग की है कि उक्त मार्केट की पार्किंग को सुंदर बनाया जाए।

दुकानदारों ने कहा- सीवरेज के गंदे पानी के कारण बीमारी का खतरा बढ़ा... इस संबंध में इंदरपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरमेल सिंह, बलबीर सिंह, नंद किशोर, परमजीत सिंह, बलविंदर सिंह, राजेश बतरा मैनेजर (आईओबी बैंक) ने बताया कि पिछले काफी समय से क्षेत्रवासी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की बुरी व्यवस्था के कारण आए दिन सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे थे। अब जब काउंसिल द्वारा पूर्व में पानी की निकासी संबंधी किए गए कार्यों के कारण इस समस्या में थोड़ा सा सुधार हुआ था तो पाइपलाइन व नाले की सफाई ना होने के कारण हुई ब्लॉकेज हो जाने से सीवरेज ओवरफ्लो हो गया है। जिस कारण कालोनी के सीवरेज का सारा गंदा पानी गटर में से ओवरफ्लो होकर कालोनी से बहता हुआ बाहर की ओर इस मार्केट के पार्किंग में जमा हो रहा है। जिस कारण जहां एक ओर पार्किंग की समस्या बढ़ जाती है वही माहौल बदबू भरा होने के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...