खरगापुर में श्रीरामयज्ञ के पहले निकली विशाल कलश यात्रा
टीकमगढ़| खरगापुर में चौबारा गांव में शुक्रवार को हनुमान मंदिर से कलश यात्रा की शुरूआत हुई जो पूरे गांव से होती हुई श्रीरामयज्ञ स्थल पर पहुंची। शुक्रवार से चौबारा गांव में श्रीराम महायज्ञ और श्री राम कथा महोत्सव की शुरु हुआ। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रंग रोशनी से सजाया गया।