भास्कर संवाददाता | बल्देवगढ़
खरगापुर क्षेत्र से करीब 6 किलोमीटर दूर ग्राम फुटेर चक्र 2 में रविवार को युवक ने वृद्ध की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में सन्नाटा छा गया। पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया की 65 वर्षीय रामाधीन चढ़ार रविवार दोपहर 11 बजे खाना खाकर घर के बाहर बैठा था, तभी 25 वर्षीय मुकेश चढ़ार हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया और रामाधीन के सिर पर ताबड़तोड़ 5-6 वार कर दिए। दाहने हाथ पर भी एक वार किया। बुरी तरह लहुलुहान रामाधीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से गांव अफरातफरी मच गई। मृतक के छोटे भाई ब्रजलाल चढ़ार ने खरगापुर थाने पहुंचकर हत्या की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा, लेकिन हॉस्पिटल में पदस्थ स्वीपर न होने के कारण मृतक के परिजन को दो घंटे इंतजार करना पड़ा। जब बल्देवगढ़ से दूसरा स्वीपर पहुंचा तब शव का पोस्टमार्टम हो पाया।
नेगेटिव न्यूज
बल्देवगढ़। पुुटेर चक्र में वृद्ध की दिनदहाड़े हत्या हुई।
भाई बोला-उनकी किसी से कोई बुराई नहीं थी
मृतक के भाई का कहना है की उसके भाई की किसी से कोई बुराई नही थी। मृतक की प|ी के अनुसार कल दिन में आरोपी उसके घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। उसके पति रामाधीन ने रोकते हुए टोका था। इसके अलावा कोई बात नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।
मेडिकल आफिसर डॉ राहुल अर्ध्युव ने बताया की हॉस्पिटल में एक ही स्वीपर है। बल्देवगढ़ हॉस्पिटल से दूसरा स्वीपर बुलाकर पीएम करा दिया गया है। गौरतलब है की एक दिन पूर्व ही हॉस्पिटल में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ न होने के कारण एक्सीडेंट में घायल युवक का समय से इलाज न मिल पाने के कारण मौत हो गई थी