सेवानिवृत्ति के तीन माह पहले अंशदान कटौती बंद
खरगोन | मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रीय पेंशन योजना के अभिदाताओं के लिए उनकी सेवानिवृत्ति के तीन माह पूर्व योजना में अंशदान का कटौत्रा बंद करना है। जिला कोषालय अधिकारी ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि वह यह सुनिश्चित करें कि राष्ट्रीय पेंशन योजना वाले जिन कर्मचारियों की आगामी तीन माह में सेवानिवृत्ति होना है, उन सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के वेतन देयक से एनपीएस कटौत्रा न किया जाए।