जय ज्योति जय क्रांति यात्रा शहर में आज
खरगोन | जय ज्योति जय क्रांति एकता यात्रा रविवार को शहर में आएगी। संगठन के ललित माली, मोहन माली, सुनील माली, आत्माराम माली ने बताया जैतापुर क्षेत्र स्थित गणेश मंदिर से शाम पांच बजे वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली शहर के अन्य क्षेत्रों से होते हुए तालाब चौक गौशाला मार्ग स्थित माली धर्मशाला में समाप्त होगी।