जेल में पांच कैदियाें की तबीयत बिगड़ी
भास्कर संवाददाता | खरगोन
जिला जेल में शनिवार को पांच कैदियांे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हंे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कैदियों को खुजली, बुखार और सिर दर्द की परेशानी थी। चिकित्सकांे के उपचार करने के बाद वापस उन्हें जेल ले जाया गया। सुबह 10 बजे जिला जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पांच कैदियांे को जिला अस्पताल लाया गया। इसमंे तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल थी। इसके लिए पांच पुिलसकर्मी साथ आए। कैदी महिलाआंे ने सिर दर्द की परेशानी बताई। जबकि तीन पुुरुष कैदियांे ने बुखार, खुजली की बीमारी का इलाज कराया। करीब आधा घंटे के उपचार के बाद वापस पुिलस उन्हें जेल ले गई।