पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साल 2011 में पीजी कॉलेज से संचालित हो रहा था लॉ कॉलेज।

साल 2011 में पीजी कॉलेज से संचालित हो रहा था लॉ कॉलेज।

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साल 2011 में पीजी कॉलेज से संचालित हो रहा था लॉ कॉलेज।

सुविधा

1 माह में शुरू होगा लॉ कॉलेज भवन का काम

जुलवानिया रोड पर सूत मील के पास होगा निर्माण

तीन स्तरीय मान्यता के बाद शुरू होगा शहर में कॉलेज

भास्कर संवाददाता | खरगोन

शहर मंे लॉ-कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। शासन ने कॉलेज के भवन निर्माण के लिए पीअाईयू (परियोजना क्रियान्वयन इकाई) के पास 5 करोड़ 25 लाख रुपए का प्रस्ताव पहुंचा दिया है। दो दिनांे के अंदर इसका टेंडर लगा देगी। समय पर टेंडर हो गया तो 2020 तक लॉ कॉलेज को नया भवन मिल जाएगा। एक माह में काम शुरू हो सकता है।

बार काउंसिल आॅफ इंिडया के की शर्तों पर खरे नहीं उतरने के बाद 2011 से खरगोन मंे संचालित लॉ कॉलेज को बंद कर दिया था। लगातार सात वर्षों के प्रयास के बाद शासन की ओर से लॉ कॉलेज के संचालन के लिए राशि उपलब्ध कराई है। निर्माण ठेकेदार को 18 माह मंे करना होगा। इसके लिए बड़वानी रोड स्थित सूत मील की जमीन उपलब्ध कराई है। यहां पर कॉलेज का भवन तैयार किया जाएगा। साल 2011 मंे अलग कॉलेज भवन नहीं होने, फैकल्टी और किताबें नहीं होने के कारण बार काउंसिल आॅफ इंिडया ने इसकी मान्यता रद्द कर दी थी।

प्राचार्य और व्याख्याताओं के लिए प्रयास शुरू

पीजी कॉलेज प्राचार्य आरएस देवड़ा ने बताया लॉ कॉलेज के िलए प्राचार्य व व्याख्याताओं के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसकी मान्यता को लेकर हमने बार काउंसिल ऑफ इंिडया मंे आवेदन दिया है। लॉ कॉलेज के िलए तीन स्तरांे पर मान्यता मिलना जरूरी है। पहली शासन का प्रस्ताव व मान्यता, विश्व विद्यालय से संबद्धता और बार काउंसिल आॅफ इंिडया की अनुमति। िफलहाल शासन और विश्वविद्यालय से अनुमति िमल गई है। अब बार काउंसिल की बारी है।

शासन से स्वीकृति प्रस्ताव आ गया है। 5.25 करोड़ रुपए का टेंडर दो दिनों मंे लगवा रहे हैं। 18 माह में ठेकेदार को इसका काम पूर्ण करना होगा। अमित वास्केल, प्रभारी अधिकारी पीआईयू

दो दिनांे मंे लगेगा भवन का टेंडर, पीआईयू ने भेजा 5.25 करोड़ का प्रस्ताव

खबरें और भी हैं...