पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाई की जमानत, 15 हजार रु. न देने पर की थी पिता पुत्र की हत्या

भाई की जमानत, 15 हजार रु. न देने पर की थी पिता-पुत्र की हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुलासा : पुलिस ने गांव के ही एक आरोपी को दो नाबालिग के साथ पकड़ा

भास्कर संवाददाता | खरगोन

जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के चिचली-कठोरा रोड पर कोल्डड्रिंक्स दुकान संचालक पिता और बेटे की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। छह माह पहले शराब के केस में पकड़ाए भाई की जमानत नहीं होने और इसके लिए दिए 15 हजार रुपए नहीं लौटाने पर एक युवक ने दो नाबालिग साथियों के साथ सिर पर राड और फालिया के वार से हत्या कर दी थी।

एसडी डी कल्याण चक्रवर्ती ने बताया 12-13 मई की रात 12.30 बजे कोल्डड्रिंक्स दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे कठोरा निवासी बादलसिंह पिता भारतसिंह सिसौदिया (35) व बेटे निर्मल (15) को आरोपी शंकर पिता गबरू ऊर्फ रमेश केवट (21) ने दो नाबालिग साथियों के साथ हत्या कर दी थी। आरोपी घटनास्थल पर दो साथियों के साथ घात लगाकर आम के पेड़ के नीचे बैठा था। जैसे ही बादल बाइक लेकर आया। आरोपियों ने लोहे की राड और फालिया मारकर गिरा दिया। इसके बाद लगातार सिर पर वार किए। चिल्लाने पर निर्मल के सिर में भी मारा। आरोपियों ने दोनों की हत्या कर शवों को बाइक के सहारे गिरा दिया। ऐसे लगे कि दुर्घटना मे दोनों की मौत हुई हो। आरोपियों से दो सोने की अंगूठी, 13 हजार रुपए नकद, फालिया और लोहे की राड बरामद हुई है। टीम के थाना प्रभारी महेश दुबे, चौकी प्रभारी दिनेशसिंह कुशवाह, राजेशसिंह चौहान, नरेंद्रसिंह मंडलोई, रवि, राधेश्याम, भगवान व साइबर टीम के आशीष व अमित का सहयोग रहा। एसपी ने टीम को इनाम देने की घोषणा की।

रुपए नहीं लौटाए तो हत्या की साजिश रची- एएसपी अंतरसिंह कनेश ने बताया कि शंकर का परिवार आपराधिक रिकॉर्ड है। पिता गुंडा लिस्ट में था। एक भाई पप्पू दुष्कर्म केस में सहयोग किया है। छह माह पहले बड़ा भाई विक्की उर्फ विकास के पास से 50 लीटर से ज्यादा शराब जब्त हुई थी। उसकी हाईकोर्ट से जमानत के लिए बादलसिंह से शंकर मिला था। बादल ने 70 हजार रुपए में जमानत के लिए कहा था। शंकर ने उसे 15 हजार दिए थे। विक्की की जमानत भी नहीं हुई व बादल ने रुपए भी नहीं लौटाए तो शंकर ने हत्या करने की साजिश रची।

खबरें और भी हैं...