पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीसीबी चेयरमैन सरकारी जमीन पर कर रहे हैं भवन का निर्माण

सीसीबी चेयरमैन सरकारी जमीन पर कर रहे हैं भवन का निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रहवासियों ने सीएमओ को शिकायत की, जांच की मांग

भास्कर संवाददाता | खरगोन

शहर के पहाड़सिंहपुरा वार्ड 18 में सीसीबी चेयरमैन रणजीत डंडीर के भवन निर्माण पर रहवासियों ने आरोप लगाए हैं। शनिवार को रहवासियों ने नपा सीएमओ निशिकांत शुक्ला को शिकायत कर जांच की मांग की है। रहवासियों ने कहा पांच फीट आम रास्ते पर निर्माण किया जा रहा है।

रहवासी संजय रघुवंशी, परसराम चुन्नीलाल, भगतसिंह डंडीर, कैलाश, आशीष डंडीर आदि ने सीएमओ निशिकांत शुक्ला से उनके चैंबर में मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई कि पहाड़सिंगपुरा में रणजीत डंडीर द्वारा उनकी मालकी की भूमिका 17 बाय 30 वर्गफीट हैं। वर्तमान में यहां निर्माण कार्य चल रहा हैं, जिसमें खुद की जमीन से लगी आम रास्ते की करीब 5 फीट जमीन पर भी कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। रहवासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि रोकने पर राजनीतिक प्रभाव का हवाला देकर धमकाया जा रहा हैं। जबकि क्षेत्र में अधिकतर लोग कृषक हैं, जिनकी आवाजाही का मुख्य मार्ग हैं। अगर उक्त मार्ग पर निर्माण हो जाता है तो कृषकों को खेती उपयोगी सामग्री लाने ले जाने के साथ ही बैलगाड़ी लाने ले जाने में भी असुविधा होगी। क्षेत्रवासियों ने जनहित को देखते हुए सीएमओ से आम रास्ते पर हो रहे निर्माण को रुकवाने की मांग की।

मौका निरीक्षण करेंगे

पहाड़सिंगपुरा क्षेत्र में आम रास्ते पर अवैध निर्माण की शिकायत मिली हैं। मौका मुआयना करेंगे। निष्पक्ष जांच होगी - निशिकांत शुक्ला, सीएमओ, नपा

शिकायतकर्ताओं का दो फीट आगे मकान निर्माण है। मेरे पास पूरे कागजात है। मैं दो-दो फीट कम जमीन पर मकान बना रहा हूं। -रणजीतसिंह डंडीर सीसीबी चेयरमैन

खबरें और भी हैं...