पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फूलों से सुसज्जित बग्घी पर निकलेगी शोभायात्रा

फूलों से सुसज्जित बग्घी पर निकलेगी शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन | ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुरामजी की जयंती सर्व ब्राह्मण समाजजनों द्वारा 21 अप्रैल को मनाई जाएगी। दिनभर धार्मिक आयोजन होंगे। शोभायात्रा प्रभारी राजू शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सचिन जोशी ने बताया कुंदा तट स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। परशुरामजी के जयघोष के साथ निकलने वाली शोभायात्रा में डीजे, ढोल ताशे शामिल रहेंगे। फूलों से सुसज्जित बग्घी में परशुरामजी की आदमकद प्रतिमा विराजित होगी। समारोह विभिन्न मार्गों से होकर सीतामंगल भवन पहुंचेगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के निज सलाहकार शिव कुमार चौबे, प्रसिद्ध परशुराम कथावाचक रमेशचंद्र शर्मा शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...