50 फीट ऊंची परशुराम की प्रतिमा बनेगी, काम जारी
खरगोन | ब्राम्हण समाजजनों में ईष्ट देव भगवान परशुराम के प्रति आगाध श्रद्धा है। निमाड़-मालवा के सुप्रसिद्ध सत्यधाम आश्रम डोंगरगांव (कसरावद) पर समाजजनों द्वारा भगवान परशुराम की विशाल आदमकद प्रतिमा बनाई जा रही है। जल्द ही इसको अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है। सत्यधाम आश्रम के पंडित गोरेलाल शर्मा ने बताया यह प्रतिमा करीब 50 फीट ऊंची और भगवान के शौर्य का प्रतीक है। उनके एक हाथ में कमान एक हाथ में फरसा होगा। आदम कद प्रतिमा का अनावरण करने के लिए मूर्त रूप देने का कार्य तेजगति से हो रहा है। समाजजनों ने बताया यहां धार्मिक भावनाओं को पूरा सद्भावपूर्ण वातावरण देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।