आरबीआई नहीं भेज रहा कैश, एटीएम पर कतार
कैश के लिए एटीम पर कतार लगी रही।
अफसरों का तर्क किसानों के पास जा रहा है पैसा
लीड बैंक मैनेजर एके सिन्हा ने कहा जिले में मंडियों में खरीदी ज्यादा हो रही है। राशि किसानों के खातों में जमा हो रही है। इसमें परेशानी हो रही है। पहले एक ब्रांच को 2 करोड़ लगते थे। अब 6 करोड़ मांगे जा रहे हैं। उन्होंने अक्षय तृतीया पर खरीदी के बारे में कहा अधिकांश लोगों के पास क्रेडिट व डेबिट कार्ड है। उससे खरीदी हो सकती है। आरबीआी से राशि नहीं मिल रही है। आरबीआई के अफसरों के मुताबिक एक-दो दिन परेशानी होगी। इसके बाद राशि मिलने लगेगी।