यज्ञशाला पर अतिक्रमण की शिकायत
खरगोन | ऊन में एक धार्मिक स्थल के पास अतिक्रमण किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर अशोक वर्मा से की है। ग्रामीण विशाल मधुकर, तोताराम वर्मा और संतोष बाबा ने शिकायत की है कि भैरवान मंदिर की यज्ञशाला के पास 16 अप्रैल की रात सुनील पिता शिवराम भालसे ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे विवाद की स्थिति बन रही है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।