समाज... सामूहिक विवाह का आयोजन 18 को
बांगरदा | श्री नाभावंशी फूलमाली समाज द्वारा नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन ओंकारेश्वर में अक्षय तृतीया पर किया जाएगा। इसकी प्राथमिक तैयारियां खंडवा, खरगोन, हरदा, इंदौर, बड़वानी जिले के 105 ग्रामों की ग्रामीण इकाइयों द्वारा की जा रही है। श्री नाभावंशी फूलमाली समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष पंढरी फूलकर व सामूहिक विवाह आयोजन समिति के प्रमुख सलाहकार युवा समाजसेवी डॉ. ऋषभ पगराज ने ग्राम बांगरदा प्रवास के दौरान बताया समाज की बैठक में समाज संगठन को मजबूत बनाने व समाज के आर्थिक पिछड़ेपन को दूर करने के लिए समाज की राज्य स्तरीय समिति द्वारा सजातीय समुदाय की कन्याओं के नि:शुल्क विवाह समारोह का आयोजन अक्षय तृतीया पर 18 अप्रैल को ओंकारेश्वर में किया जाएगा। समाज की 105 ग्रामीण इकाइयों द्वारा विवाह योग्य कन्याओं का पंजीयन किया गया है। सामाजिक सर्वे के अनुसार विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में 50 कन्याओं का पंजीयन विवाह के लिए किया गया है। विधायक लोकेंद्रसिंह तोमर के द्वारा समारोह में पंजीकृत सभी पात्र कन्याओं को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ दिलाया जाएगा।