प्रियदर्शिनी के 41 विद्यार्थियों ने हासिल की प्रथम श्रेणी
प्रियदर्शिनी के 41 विद्यार्थियों ने हासिल की प्रथम श्रेणी
खरगोन | प्रियदर्शिनी हायर सेकंडरी स्कूल का कक्षा 12वीं का परिणाम सराहनीय रहा। 65 विद्यार्थियों में से 41 प्रथम व 24 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। बॉयोलॉजी संकाय में सोहेब खान ने 87.4, माहिन खान ने 84, अश्विन वास्कले ने 83.2, साक्षी सेहगल ने 80.4 व विनिता बड़ोले ने 74, गणित संकाय में गौरव मंडलोई ने 85.6, निर्विक सोनी ने 75, शिवम साहू ने 73.4, राज महाजन ने 73.2 व स्नेहा सोनी ने 72.6 और वाणिज्य संकाय में वैष्णवी जैन ने 86.2, अमिषा अमगा ने 81, सिम्मी यादव ने 76.2, अंजली पांडेय ने 73.4 व कुंदन सेन ने 72.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी प्रकार 10 का परिणाम 87 प्रतिशत रहा। गीतांजलि कर्मा ने 95, हिंदराज यादव ने 93, गुंजन रघुवंशी ने 88.6, कशिश लाड़ ने 87.8, मिहिर सोलंकी ने 87, मेघावी डुलकर ने 84.4, रिषिका कुमरावत ने 84, प्रियांश पंवार ने 79, हर्षिता डुलकर ने 78.2, जोया अली सैय्यद ने 76, तजीन खान ने 75, महक शर्मा ने 73.2 व अंशुला पालीवाल ने 72.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए।