केके कान्वेंट का परीक्षा परिणाम रहा बेहतर
केके कान्वेंट का परीक्षा परिणाम रहा बेहतर
खरगोन | कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में केके कान्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर परीक्षा परिणाम दिया। 20 विद्यार्थियों में से 13 प्रथम व 7 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा 12 के बायलॉजी संकाय के शाकिब खान (88) व गणित संकाय की कृतिका यादव (86) ने सभी विषय में विशेष योग्यता हासिल कर प्रथम रही। वाणिज्य संकाय में आयुषी निमाड़े 82.5 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में प्रथम रही। इसके अतिरिक्त जयंत दांगी ने 78, दीपक कुमावत ने 74, बादल चौहान ने 73 व डिंकी जायसवाल ने 72 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इसी प्रकार कक्षा 10वीं में हंसिका पाटीदार ने 5 विषय में विशेष योग्यता के साथ 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हंसिका को गणित में 100 में से 100 अंक मिले। इसी प्रकार महिमा रघुवंशी ने 81.5 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान पाया। शीतल यादव व प्रिया मंडलोई ने 78 और रिंकू राठौर ने 74 प्रतिशत अंक हासिल कर गौरव बढ़ाया।