पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 19235 युवतियों का पंजीयन, नौकरी 173 को मिली

19235 युवतियों का पंजीयन, नौकरी 173 को मिली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार रोजगार देने का दावा कर रही है और युवा रोजगार मांग रहे हैं। रोजगार कार्यालय के छह साल के आंकड़ों में पंजीयन संख्या 71 हजार 775 तक पहुंच गई। जबकि 6 हजार 983 युवाओं को रोजगार मेलों से नौकरी मिल पाई। बेरोजगार युवतियां भी बढ़ रही हैं।

छह साल में 19 हजार 235 युवतियों ने भी पंजीयन कराया। नौकरी केवल 173 को मिली। साल 2013-14 में तो रोजगार मेले के माध्यम से एक भी युवती को जिले में नौकरी नहीं दी गई है। सरकारी नौकरी का आंकड़ा 500 से ज्यादा नहीं है। कॉलेज छात्र विजय मोहन ने बताया अवसर नहीं मिल रहे हैं। सरकारी नौकरी तो दूर, निजी कंपनियों में भी कम ही युवाओं का चयन हो पा रहा है। रोजगार अफसर बताते हैं योग्यता के मुताबिक काम मिलता है। कंपनियों में नौकरी मिल रही है।

1834 को मिली आर्थिक सहायता

जिले की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं में एक साल में 18 सौ 38 युवाओं काे लाभांवित किया है। आठ विभाग में स्वरोजगार योजनाएं संचालित की जाती है। इसमें मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण में 827, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम 51 और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के 750 शामिल है।

6 साल में बेरोजगारों का दर्ज आंकड़ा 71 हजार पार हो गया, प्रायवेट कंपनियों मंे दिला रहे काम- रोजगार अधिकारी

युवा बोले- लाभ उन्हीं को मिलता है जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी है

हर साल 11 हजार नए बेरोजगार

हर साल औसत 11 हजार नए बेरोजगार सामने आ रहे हैं। प्रशासन रोजगार मेलांे के माध्यम से औसत 11 सौ लोगांे को नौकरी दिलवा पा रहा है। स्नातक किए वैभव पटेल ने बताया निजी नौकरियों में कम सेलरी दी जाती है। बैंक लोन का लाभ देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार देती, लेकिन वे उन्हीं युवाओं को मिलता जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

पंजीयन बढ़े, चयन कम

वर्ष पंजीयन चयन

2012-13 11694 1186

2013-14 8448 984

2014-15 8984 1208

2015-16 9876 1126

2016-17 9019 1116

2017-18 23754 1364

जिले में बीते छह वर्षों में 71 हजार युवाओं ने रोजगार कार्यालय में पंजीयन कराए हैं। रोजगार मेलों से युवाओं को निजी कंपनियों में जॉब दिलाते हैं। - जितेंद्रसिंह निगवाल, जिला रोजगार अधिकारी

खबरें और भी हैं...