मृत मतदाता ढूंढने के लिए चक्कर काट रहे बीएलओ
मतदाता सूची : सत्यापन में एक भी नहीं मिला, निर्वाचन अधिकारी बोले- मिलेंगे तो हटा देंगे
भास्कर संवाददाता | खरगोन
बीते सालों में मौत के बाद भी मतदाता सूची में जिंदा चल रहे मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए जा रहे हैं। इंदौर में मृत मतदाताओं के फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीलंेद्रसिंह ने भी जिले की मतदाता सूची का सत्यापन करने का काम शुरू करवा दिया है। िफलहाल ऐसे कई मतदाता है, मौत के बाद भी उनका नाम मतदाता सूची में है। इसके लिए जिले के सभी बीएलओ ने सत्यापन की कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिवार के सदस्यों से करवा रहे हस्ताक्षर
बीएलओ को बूथ क्रमांक क्षेत्र में किसी मतदाता की मौत की जानकारी होने के बाद वे उसका सत्यापन कर रहे हैं। पड़ोसियों के साथ ही परिवार वालों से लिखित में जानकारी ली जा रही है। परिवार के सदस्य से हस्ताक्षर कराने के बाद मतदाता सूची से नाम काटा जा रहा है।
13 लाख मतदाता जिले में
जिले की जनसंख्या 21 लाख 65 हजार 617 है। इसमें 13 लाख 4425 मतदाता है। निर्वाचन कार्यालय ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगांे के मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया कर रहा है। प्रति हजार एक हजार पुरुष मतदाता पर 958 महिला मतदाता है।