पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 11 मवेशी, 25 क्विं. गेहूं, 60 हजार नकदी व आभूषण जले

11 मवेशी, 25 क्विं. गेहूं, 60 हजार नकदी व आभूषण जले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालीकराय के दो भाईयों के मकान व बाड़ों में लगी आग, 4 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी

भास्कर संवाददाता | कसरावद

तहसील मुख्यालय से 25 किमी दूर कालीकराय के दो सगे भाईयों के मकान व बाड़ों में बुधवार दोपहर 1 बजे अचानक आग लग गई। इस घटना में 25 क्विंटल गेहूं, 60 हजार नकद सहित चांदी-साेने के आभूषण जल गए। वहीं बाड़े में बंधे 11 मवेशी भी जल मरे। कसरावद व खरगोन के फायर फाइटर वाहनों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार किसान हरि व लालू भिलाला के मकान में आग लग गई। यहां रखा पूरा सामान जल गया। आग पास स्थित बाड़ों तक पहुंची। उटावद निवासी बुखार यादव ने बताया हरि भीलाला की 2 बकरी, 2 बैल व 1 भैंस और लालू की 2 बकरी, 2 गाय व 2 भैंस जल गई। पशु चिकित्सक डॉ. संतोष मंडलोई ने पीएम किया। तहसीलदार सतीश वर्मा ने कहा पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आज

खरगोन |
गुरुवार को सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी। विवेकानंद सभागृह में अफसर शामिल होंगे।

उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा 22 को

खरगोन |
विकासखंड स्तरीय उत्कृष्ट उमा विद्यालयों में आगामी शैक्षणिक सत्र में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए 22 अप्रैल को परीक्षा होगी। परीक्षा उत्कृष्ट विद्यालयों व विकासखंड स्तर पर प्रातः 11 बजे से 1.30 बजे तक होगी।

खबरें और भी हैं...