महर्षि विद्या मंदिर में लगाया भावातीत ध्यान शिविर
अक्षय तृतीया पर महर्षि विद्या मंदिर में भावातीत ध्यान शिविर का आयोजन हुआ। महर्षि प्रणीत भावातीत ध्यान पिछले 59 वर्षों में 100 से अधिक देशों में अभिनेता, राजनेता व वैज्ञानिकों सहित सभी वर्गों व धर्मों के करोड़ों लोग सीखकर अभ्यास कर रहे हैं। यह अत्यंत सरल, प्राकृतिक एवं प्रयास रहित मानसिक तकनीक है। सुबह-शाम 20 मिनट रोज अभ्यास किया जाता है। इससे मस्तिष्क की पूर्ण आराममयी एवं पूर्ण जागृत अवस्था का अनुभव करते हैं। मुख्य अतिथि के.के. डोंगरे व दिगंबर बागड़े ने अनुभव बताते हुए ऐसे प्रयासों से विश्व में वैज्ञानिक चेतना तथा आध्यात्मिकता का विस्तार हो सकता है। प्राचार्या रेणू राय ने आभार माना।