द्वारका के लिए 25 मई को जाएगी यात्रा
खरगोन | मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में द्वारका की यात्रा मई में कराई जाएगी। जिले से 230 यात्रियों का लक्ष्य मिला। इसके लिए 11 मई तक आवेदन कर सकते हैं। यात्रा 25 मई जाएगी।
श्रमोदय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा 29 को
खरगोन | प्रदेश में श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा 29 अप्रैल को होगी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में श्रमोदय अवासीय विद्यालय बनाए गए हैं।