दुष्कर्म मामला : कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला
खरगोन | जम्मू-कश्मीर के कठूआ में आठ साल की मासूम से दुष्कर्म व हत्या और यूपी के उन्नाव मंे आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के मामले में कांग्रेस ने विरोध किया। शनिवार शाम 7.30 बजे राधावल्लभ मार्केट से कैंडल मार्च निकाला। श्रीकृष्ण तिराहे पर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष झूमा सोलंकी ने कहा- निर्भया कांड के दौरान तत्कालीन भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने पीएम मनमोहनसिंह को चूड़ियां भेजी थी। अब केंद्रीय मंत्री होने के बाद भी चूप क्यों हैं। सरकार को कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। पार्षद अलीम शेख, अल्ताफ आजाद, कांता सोनी आदि मौजूद थे।