जिले के हर चौथे व्यक्ति ने किया असंगठित श्रमिक पंजीयन के लिए अावदेन
खरगोन| राज्य सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन के लिए अभियान चला रही है। हर नगरीय निकाय व ग्राम पंचायत मंे पंजीयन हो रहा है। 1 से 20 अप्रैल तक समयावधि दी गई है। इसमें जिले के हर चौथे व्यक्ति ने असंगठित श्रमिक के रूप में पंजीयन के िलए आवेदन कर दिया है।
शहरों में नगरीय निकाय व गांवों में ग्राम पंचायतों में लग रहे हैं शिविर
इतने हो चुके हैं पंजीयन
04 लाख 76 हजार 883 लोग करा चुके हैं पंजीयन
यह भी जानें
496 ग्राम पंचायत जिले में
इन चार कैटेगरी को छोड़कर 18 से 60 आयु के सभी लोग पंजीयन के िलए पात्र
पंजीयन कराने के लिए व्यक्ति आयकरदाता नहीं होना चाहिए, सरकारी नौकरी या निजी नौकरी में ईएसआईसी और पीएफ का कटौत्रा नहीं होना चाहिए। एक हेक्टेयर से अधिक जमीन नहीं होना चाहिए। कर्मकार मंडल मंे निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत नहीं होना चाहिए।
70 हजार पंजीयन नगरीय क्षेत्र
8 नगरीय निकाय क्षेत्र में पंजीयन।
20 लाख 40 हजार जिले की आबादी।
4 लाख 6 हजार 883 ग्रामीण लोगों ने पंजीयन कराया।
20 अप्रैल तक बढ़ाया है समय
पहले 7 फिर 14 अप्रैल था।