पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शासन से 200 विद्यार्थियों ने प्रवेश फीस ली, नहीं लौटाई

शासन से 200 विद्यार्थियों ने प्रवेश फीस ली, नहीं लौटाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
24 से शुरू होगी फर्स्ट ईयर की वार्षिक परीक्षा, परीक्षा से वंचित होंगे

भास्कर संवाददाता | खरगोन

शासन से मिलने वाली एडमिशन फीस लेकर कॉलेज में जमा नहीं करने वाले 200 विद्यार्थियों पर परीक्षा से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पीजी कॉलेज के प्रबंधन ने फीस न जमा करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में नहीं बैठाने का निर्णय लिया है। फीस न जमा करने वाले विद्यार्थी फर्स्ट ईयर के हैं। जबकि इसकी वार्षिक परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होने वाली है। प्राचार्य आरएस देवड़ा ने बताया शासन ने विद्यार्थियों के खाते में एडमिशन फीस और छात्रवृत्ति जमा कर दी है। विद्यार्थियों को एक हजार से 15 सौ रुपए फीस देना है। लापरवाही के चलते इन छात्रांे ने अब तक कॉलेज में एडमिशन फीस जमा नहीं की है। 24 अप्रैल से फर्स्ट ईयर वार्षिक परीक्षा शुरू होगी। 200 विद्यार्थी इन परीक्षाओं से वंचित किए जाएंगे। शासन से राशि मिलने के बाद कई बार कॉलेज में नोटिस और चेतावनी दी गई है।

खबरें और भी हैं...