- Hindi News
- National
- 80 साल के 100 बुजुर्ग सम्मान पाकर हुए भावुक, बोले भावी पीढ़ी जिंदा रखें यह संस्कृति
80 साल के 100 बुजुर्ग सम्मान पाकर हुए भावुक, बोले- भावी पीढ़ी जिंदा रखें यह संस्कृति
नौकरी के दिनाें में पेंशनराें को मिले सम्मान की यादें शनिवार को फिर ताजा हो गईं। पेंशनर्स-डे पर एसोसिएशन के पदाधिकारियाें ने 80 साल की उम्र पार कर चुके 100 पेंशनराें का सम्मान किया। इस दौरान पेंशनर पूनमचंद सदाशिव वर्मा भावुक हो गए और बोले- भावी पीढ़ी इस संस्कृति को जिंदा रखें।
बिस्टान रोड स्थित मैरेज गार्डन पर दोपहर 11 बजे से पेंशनर्स एसोसिएशन ने सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में 500 से अधिक बुजुर्गों को आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम में पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी सम्मान देने के लिए 80 साल के पेंशनर्स तक स्वयं पहुंचे, क्याेंकि वे मंच पर नहीं चढ़ पाते थे। सम्मान के दौरान हाथ जोड़कर शाॅल ओढ़ाई। माला पहनाकर श्रीफल भेंट किए। मंच से जैसे ही सम्मान पाने वाले वृद्ध का नाम लिया जाता था तो हर कोई ताली बजाता था।
मधुसूदन शर्मा का सम्मान करते हुए अंिबका प्रसाद।
हमें सरकार बदलना आता है
भोपाल से आए प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश भुजौलिया ने सातवें वेतनमान के लिए 2.7 का आंकड़ा समझाया और मंच से ही मुख्यमंत्री चौहान को चेतावनी देते हुए कहा सरकार सातवां वेतन मान नहीं देती है तो हमें सरकार बदलना आता है। कार्यक्रम में भोपाल से ही अंबिका प्रसाद रावत, जबलपुर राजकुमार दुबे, धार से भैरवसिंह बारोठ, बड़वानी से रमेशचंद्र रावत, उपप्रांत अध्यक्ष राधेश्याम जोशी, खरगोन जिला अध्यक्ष मोजीलाल गुर्जर, कार्यकारी अध्यक्ष सोपान राव पंवार उपस्थित थे। संचालन हीरालाल राठौर ने किया।