गुरुद्वारा में लहराई गुरुभक्ति, संगत से भक्त हुए निहाल
खालसा पंथ स्थापना दिवस पर सजा कीर्तन दरबार।
भास्कर संवाददाता | खरगोन
वैशाखी व खालसा पंथ स्थापना दिवस पर शनिवार को श्री गुरुद्वारा साहेब में भक्ति उजास फैला। यहां पर गुरुभक्ति लहराई। गुरुसिंघ सभा प्रवक्ता राजू चावला ने बताया सुबह 9.30 बजे अखंड साहेब की समाप्ति के बाद 10.30 से 12 बजे तक ज्ञानी प्रदीपसिंह व त्रिलोक सिंह ने खालसा मेरो रूप है खास, खालसे में हऊ करो निवास...। वाहो, वाहो गोविंदसिंह आपे गुरु चेला... जैसे शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके बाद अरदास हुई और गुरु का अटूट लंगर शुरू किया। लंगर की सेवा मोगा परिवार ने की। शाम 7.30 से रात 9.30 बजे दीवान सजाया। इसमें इंदौर के सतपालसिंह व त्रिलोकसिंह ने शबद कीर्तन किया गया। रात्रि लंगर की सेवा चड़दी कलां परिवार ने की। गुरुसिंघ सभा प्रधान इंद्रजीतसिंह चावला ने बताया इस उपलक्ष्य में समृद्धि एवं संपन्नता का पर्व वैशाखी भी मनाया जाता है। इसमंे तेजेंद्रसिंह सैनी, हरभजनसिंह भाटिया, हरभजनसिंह चावला, जसबीरसिंह मनकू, रघुवीरसिंह चावला आदि मौजूद थे।