निवार्चन कार्य में लापरवाही पर 4 बीएलओ निलंबित
निवार्चन कार्य में लापरवाही पर 4 बीएलओ निलंबित
खरगोन | कलेक्टर अशोक वर्मा ने तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कसरावद की रिपोर्ट पर कसरावद तहसील के 4 बीएलओ को निलंबित किया है। मावि बालसमुद नारायण शर्मा, सहायक शिक्षक बलखड़ जगदीश कोचक, सहायक शिक्षक प्रावि भैसावद बंशीलाल सोलंकी तथा पंचायत सचिव सैलानी धर्मेंद्र जायसवाल पर कार्रवाई की। सभी की नेट की प्रगति शून्य या कम पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की।