पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस साल 542 विद्यार्थियों को लैपटॉप देगी सरकार

इस साल 542 विद्यार्थियों को लैपटॉप देगी सरकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में प्रतिभावान विद्यार्थियों की संख्या बीते छह वर्षों में सबसे ज्यादा 542 हो गई है। इन विद्यार्थियों को सरकार मुख्यमंत्री प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन योजना में लैपटॉप देगी। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं सम्मानित करेंगे।

सरकार कक्षा 12वीं में सामान्य और पिछड़ा वर्ग के 85 प्रतिशत और अनुसूचित जाति-जनजाति व विमुक्त घुमक्कड़ के विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने पर सम्मान करती है। साल 2013 से शुरू की गई योजना के शुरुआत में जिले से 47 विद्यार्थी लाभान्वित हुए थे। 2016 में सबसे ज्यादा 403 व इस साल 2018 में 542 तक मेधावी विद्यार्थियों का आंकड़ा पहुंच गया।

सरकार बच्चों के बैंक अकाउंट में 25 हजार रुपए देती है। इस राशि से वे लैपटॉप खरीदते हैं। इस वर्ष सामान्य और ओबीसी के 216 विद्यार्थी आए। जबकि एसटी-एससी और विमुक्त घुमक्कड़ जाति के 326 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। अफसरों के अनुसार विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर करने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है, इससे 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है।

6 सालों में जिले के सबसे ज्यादा मेधावी लाभान्वित होंगे, सीएम भोपाल में करेंगे सम्मान

वर्ष विद्यार्थी

2013 47

2014 90

2015 175

2016 403

2017 295

2018 542

30%से कम अंक, पांच स्कूलों को नोटिस

इधर जिले में 30 प्रतिशत से कम अंक लाने वाली पांच स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केली, उमावि मोगरगांव, हाई स्कूल दामखेड़ा, देवनाल्या और शासकीय हाई स्कूल कड़वापानी के प्राचार्यों को नोटिस जारी कर कम परिणाम आने का कारण पूछा गया है।

इसमें बच्चे, शिक्षक और प्राचार्यों की मेहनत है। शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार शिक्षकों ने बेहतर ढंग से किया और बच्चों से तैयारी कराई। इससे प्रतिभाशाली बच्चों की संख्या बढ़ी। - केके डोंगरे, जिला शिक्षा अधिकारी

प्रभारी मंत्री का विधानसभावार भ्रमण कार्यक्रम 20 मई से

खरगोन |
शिक्षा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. विजय शाह 20 मई से जिले के भ्रमण पर रहेंगे। 20 मई को बड़वाह विधानसभा क्षेत्र, 26 मई को भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र, 24 मई को कसरावद विधानसभा क्षेत्र और 25 मई को खरगोन विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर रहेंगे। वे जिला मुख्यालय पर जिला योजना समिति की बैठक भी लेंगे।

श्रमोदय आवासीय विद्यालय की परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी

खरगोन |श्रम
विभाग के संचालित श्रमोदय आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 20 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। प्रवेश पत्र www.sharmodayvidyalaya.mp.gov.in तथा www.mpsos.nic.in पर अपलोड किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...