पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिता स्कूल गए और बीएससी की छात्रा ने लगा ली फांसी

पिता स्कूल गए और बीएससी की छात्रा ने लगा ली फांसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आत्महत्या : शास्त्रीनगर में तीन दिन पहले नए मकान में शिफ्ट हुआ था परिवार

भास्कर संवाददाता | खरगोन

शास्त्री नगर में पीजी कॉलेज की बीएससी फायनल ईयर की छात्रा का शव उसके घर में फांसी लगा हुआ मिला। घटना के डेढ़ घंटे पहले ही छात्रा को उसके पिता ने घर में प|ी के साथ छोड़ा था। कोतवाली पुलिस के अनुसार प्रतिभा पिता महेश हिरवे (21) का शव शास्त्री नगर स्थित मकान पर मिला।

घटना के वक्त उसकी मां दूसरे कमरे में काम कर रही थी। तीन दिन पहले ही हिरवे परिवार ने गृह प्रवेश किया था। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी फांसी लगाने के के कारणों का पता नहीं चल पाया। प्रतिभा के पिता महेश हिरवे धार जिले के धरमपुरी की शासकीय स्कूल में पढ़ाते हैं। वे बुधवार सुबह 9 बजे धरमपुरी के लिए रवाना हुए और सुबह 10.30 बजे उन्हें यह दु:खद खबर मिली। खलघाट से वापस वे घर आए। प्रतिभा का एक भाई और एक बहन हैं। घटना के वक्त वे भी घर से बाहर ही थे। प्रतिभा ने एक कमरे में फांसी लगा ली।

तीन दिन पूर्व ही किया था गृह प्रवेश

हिरवे परिवार ने शास्त्रीनगर में नया मकान बनाया है। इससे परिवार में खुशी का माहौल था। बताया जा रहा है कि प्रतिभा बीते दो दिनों से कुछ अनमनी सी रह रही थी। कॉलेज प्राचार्य आरएस देवड़ा के अनुसार प्रतिभा पढ़ने में होशियार थी।

खबरें और भी हैं...