परिवार पेंशनर्स की पेंशन में होगी 2.57 गुना वृद्धि
खरगोन | एक जनवरी 2016 के पहले रिटायर हुए पेंशनर्स एवं परिवार पेंशनर्स की पेंशन में 2.57 गुना की वृद्धि की जाएगी। इस वृद्धि का नगद लाभ तत्काल प्रभाव से देय होगा। इसके अलावा पेंशनर्स एवं परिवार पेंशनर्स को चिकित्सा सुविधा देने तथा उनकी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए पेंशनर्स बोर्ड गठन होगा।