पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तुम हो सब राजन के राजा आपे आप गरीब निवाजा..

तुम हो सब राजन के राजा आपे आप गरीब निवाजा..

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैसाखी और खालसा पंथ स्थापना दिवस के अवसर पर श्री गुरुद्वारा साहेब में विशेष कीर्तन दरबार सजा। इसमें दिल्ली से रागी सरदार रणजीतसिंह खालसा, खंडवा के मुख्य ग्रंथि सरदार जसबीरसिंह राणा, ज्ञानी प्रदीपसिंह खालसा द्वारा शब्द कीर्तन व कथा की गई। आयोजन में जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष से परिसर गुंजायमान रहा।

गुरुसिंघ सभा प्रवक्ता राजू चावला ने बताया तुम हो सब राजन के राजा आपे आप गरीब निवाजा, देह शिवा बर मोहे इहे, शुभ कर्र्मन ते कबहू न डरो... जैसे शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। विशेष कीर्तन दरबार आयोजन में स्त्री सत्संग जत्थे का विशेष सहयोग रहा। जत्थे कि प्रमुख त्रिलोचन कौर चावला, जतिंदर कौर सेनी, कवलजीत कोर भाटिया, हरजीत कौर चावला, स्वीटी भाटिया, मिन्नी भाटिया आदि मौजूद थीं। समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर वरता गया, जिसकी सेवा सैनी परिवार ने की। ें समाजजनों सहित नगरवासियों ने भी गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया। रात्रि दीवान 7.30 से 9.30 बजे सजाया गया। गुरुसिंघ सभा प्रधान इंद्रजीतसिंह चावला, तेजेंद्रसिंह सैनी, हरभजन सिंह छाबड़ा, जसबीर सिंह मनकू, मनवीर सिंह भाटिया, हरभजन सिंह भाटिया, जोगेंद्रसिंह छाबड़ा, गुरुदयाल भाटिया, शम्मी भाटिया, परविंदरसिंह चावला, गुरमीतसिंह भाटिया आदि मौजूद थे।

श्री गुरुद्वारा साहेब में सजा विशेष कीर्तन दरबार सजा

गुरुद्वारा में शबद कीर्तन में शामिल समाजजन।

खबरें और भी हैं...