पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खरगाेन के गोदाम में पड़ा है 43 हजार टन खाद्यान्न

खरगाेन के गोदाम में पड़ा है 43 हजार टन खाद्यान्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन | मप्र वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन में जिले के लिए 43 हजार टन खाद्यान्न्न सुरक्षित रखा गया है। जबकि चने के स्टोरेज के लिए तैयारियां की जा रही हैं। कॉर्पोरेशन के पास 10 हजार 600 टन खाद्यान रखने की क्षमता के वेयर हाउस हैं। इनमें 300 टन माल रखा गया है। इसमें गठान, चावल, नमक और तुअर हैं। जबकि किराए से लिए गए 55 हजार 646 टन क्षमता के गोदामों में 40 हजार गेहूं-मक्का रखा है।

वर्तमान मे 15 हजार 346 टन की क्षमता वाले गोदाम में खाली जगह पड़ी हुई है। हालांकि चना, मसूर की खरीदी के लिए इस गोदाम को खाली रखा गया है। जिले की कंट्रोलों में पहुंचाए जाने वाले खाद्यान्न को भी यहीं पर रखा जाता है।

जरूरत के हिसाब से 55 हजार 646 टन की क्षमता के गोदाम किराए से लिए हैं। यहां पर 40 हजार टन खाद्यान्न रखा गया है। चना और मसूर के लिए गोदाम खाली किए गए हैं। सुभाष जोशी, शाखा प्रबंधक मप्र वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन खरगोन

खबरें और भी हैं...