धर्म के बिना विकास संभव नहीं-पेडवा
धर्म के बिना विकास संभव नहीं-पेडवा
खरगोन | एकल अभियान के तहत एक सप्ताह तक पोस्ट ऑफिस चौराहा स्थित जैन धर्मशाला में अंचल दक्षता वर्ग हुआ। समापन सत्र में विहिप के विभाग संगठन मंत्री राजेश पेडवा ने कहा हिंदू संगठन, शिक्षा, समाज सुधार के साथ धर्म की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं।
संगठन अलग अलग हैं, किंतु लक्ष्य केवल हिंदूत्व है। धर्म के बिना विकास संभव नहीं। अभियान संरक्षक कल्याण अग्रवाल व सचिव दिगंबर राठौर ने भी संबोधित किया। महिला समिति संरक्षण किरण अग्रवाल, अध्यक्ष सरिता महाजन, अंचल समिति अध्यक्ष संजय अग्रवाल अनिल डागा बिलासपुर, मोहन परमार,अवतार सिंह पाल, मुन्नी जाधव आदि मौजूद थे।