पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पौधे लगाए, जलाशयों के संरक्षण का लिया संकल्प

पौधे लगाए, जलाशयों के संरक्षण का लिया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री व नर्मदा समग्र अभियान प्रमुख अनिल माधव दवे की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार उनकी अंतिम इच्छा को ध्यान में रखते हुए नर्मदा किनारे 20 घाट क्षेत्र में नीम, बरगद व पीपल की त्रिवेणी लगाई। साथ ही उन्हें बड़ा करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने नर्मदा में सफाई अभियान भी चलाया।

नर्मदा समग्र के संभागीय संयोजक मनोज जोशी ने बताया अनिलजी ने आखिरी पत्र में आग्रह किया था कि मेरी स्मृति में कुछ करना चाहते हैं तो पौधे लगाने व उन्हें संरक्षित कर बड़ा करने का कार्य करेंगे तो मुझे आनंद मिलेगा। नदी-जलाशयों के संरक्षण में अपनी सामर्थ्य अनुसार अधिकतम प्रय| किए जा सकते हैं। ऐसा करते हुए भी मेरे नाम के प्रयोग से बचेंगे। उनकी पहली पुण्यतिथि पर वैसे ही कार्यक्रम रखे गए। नर्मदा के बलगांव से लेकर ओंकारेश्वर तक के घाटों पर नर्मदा सुरक्षा कार्यक्रम चलाए गए। बलगांव में मौनी बाबा के सान्निध्य में त्रिवेणी रौपकर सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान डॉ महेंद्र पटेल, बबलू पटेल आदि थे। भट्याण बुजुर्ग में कार्यकर्ता श्याम बिरले के नेतृत्व में नर्मदा घाटों की सफाई का अभियान चला। इस दौरान दीपक पगारे, राजेश बिरले आदि थे। मंडलेश्वर स्थित रामघाट पर कन्या भोज हुआ। यहां पीपल रौंपे । नर्मदा समग्र के संतोष चौहान, पवन तंवर, कैलाश वर्मा शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने 20 त्रिवेणी लगाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री नर्मदा समग्र प्रमुख अनिल माधव की इच्छा पूरी की

हाथों में जल लेकर नदी व जलाशयों के सरंक्षण का संकल्प लेते हुए।

बारिश में चलेगा पौधारोपण अभियान

नर्मदा समग्र कार्यकर्ताओं ने बताया पुण्यतिथि पर अभी एक-एक त्रिवेणी लगाकर सुरक्षा के लिए संकल्प दिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। वर्षाकाल में अभियान चलाकर पौधरोपण होगा। प्रत्येक त्रिवेणी की सुरक्षा के लिए कार्यकर्ताओं के नाम तय किए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया अनिल माधव दवे की अंतिम इच्छा थी कि मेरी स्मृति में कोई स्मारक न बनाया जाए। कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित न हो। सिर्फ एक पेड़ लगाकर उसकी सेवा कर बड़ा करे। उनकी पहली पुण्यतिथि पर ऐसा ही करने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं...