पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12वीं में 70% से ज्यादा अंक वालों की उच्च शिक्षा के लिए करेंगे काउंसिलिंग

12वीं में 70% से ज्यादा अंक वालों की उच्च शिक्षा के लिए करेंगे काउंसिलिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री विद्यार्थी भविष्य निर्माण योजना में विद्यार्थियों के कॅरियर की काउंसिलिंग की जाएगी। 21 मई को 10 बजे मुख्यमंत्री के मॉडल स्कूल भोपाल के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा।

तहसील मुख्यालयों पर उत्कृष्ट स्कूलों में हायर सेकंडरी की परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर उत्कृष्ट स्कूल में व्यवस्था की गई है। इसी तरह जिला मुख्यालय पर देवी अहिल्या उत्कृष्ट स्कूल क्र. 1 में प्रशिक्षित कॅरियर काउंसलर 21 मई से 30 मई तक गाइड करेंगे। विकासखंडवार अलग-अलग तारीखवार कार्यक्रम तय है। इसमें 70 फीसदी से ऊपर अंक लाने से वाले 2720 विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। उन्हें जिला स्तर के काउंसलर संदीप कापड़नीस प्राचार्य सेगांव, वरिष्ठ अध्यापक महेश भटानिया अहिरखेड़ा व विवेक शर्मा बरसलाय एवं तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा के विद्वान विशेषज्ञ भी मार्गदर्शन करेंगे।

प्रवेश परीक्षा 20 को - खरगोन | पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क पं. दीनदयाल श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया हेतु परीक्षा 20 मई 2018 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित होगी।

खबरें और भी हैं...