पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब पंचायत भी अविवादित कृिष भूमि का नामांतरण कर सकेगी

अब पंचायत भी अविवादित कृिष भूमि का नामांतरण कर सकेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन| अविवादित कृिष भूिम के नामांतरण के अिधकार पंचायतांे को मिल गए हैं। सोमवार को टीएल बैठक मंे अपर कलेक्टर शीलंेद्र सिंह ने एसडीएम, तहसीलदार व जनपद पंचायतों के सीईओ को इसके निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्र में कृषि भूमि के लिए प्रदेश में यह योजना 1 जून से लागू होगी। तहसीलदार व जनपद सीईओ आरसीएमएस पोर्टल में इंट्री व ऐसे प्रकरणों में निरंतर मॉनीटरिंग करंेगे।

कलेक्टर अशोक शर्मा ने प्रतिदिन 60 लोगों के आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसकी मॉनीटरिंग सीईओ को करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा जनपद पंचायतों को दी गई मशीनों के लिए ऐसी योजना बनाए कि कम से कम 60 नागरिकों के आधार प्रतिदिन बनाए जा सके। जिले में 32 मशीनें आधार कार्ड के लिए कार्य कर रही है। इनमें से 20 मशीनें जनपदों में है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सतीष कुमार व अन्य अफसर थे। बैठक में आर्थिक कल्याण, स्वरोजगार के प्रकरणों, जलाभिषेक, उपार्जन एवं सीएम हेल्पलाईन की भी समीक्षा की।

खबरें और भी हैं...