1000 रुपए तक का ऑनलाइन लेन-देन फ्री
1000 रुपए तक का ऑनलाइन लेन-देन फ्री
भास्कर संवाददाता | खरगोन
भारतीय स्टेट बैंक ने निफ्ट और आरटीजीएस के जरिए पैसे ट्रांसफर करने की अपनी सेवाओं पर चार्ज 75 फीसदी तक कम किया है। यह बदलाव लागू हो गया है। डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ाने देने के लिए ऐसा किया गया है। 1000 रुपए तक के लेन-देन पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।