दूसरों की मदद करने में भी आनंद की प्राप्ति
खरगोन | जिला जेल में मंगलवार को आनंदम कार्यक्रम हुआ। उप जेलर लव काटिया ने कहा आनंद अल्प विराम से जीवन में दूसरों की मदद करने का अनुभव प्राप्त हुआ है। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स केबी मंसारे ने कैदियों के बीच अल्प विराम कार्यक्रम फ्रीडम ग्लास के माध्यम से मन के अंदर घृणा स्वार्थ अहम को निकालकर प्रेम सद्भाव कायम करने के बारे में बताया। आनंद क्लब के कृष्णपालसिंह राजपूत, तेरसिंह किराड़े, जेल अधीक्षक जीएल ओसारी ने कहा भविष्य में ऐसे आयोजन होंगे।