जिला अभियोजन अधिकारी प्रदेश में प्रथम
खरगोन | अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के जिला अभियोजन अधिकार जेएस तोमर को बेहतर काम करने के लिए प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। पुलिस महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन राजेंद्र कुमार ने अभियोजन अधिकारियों को प्रोत्साहन करने के लिए एनआईसी द्वारा परफार्मेंस इवेल्यूशन सिस्टम शुरू कराया है। इसमें अभियोजन अधिकारियों की कार्य की समीक्षा आॅनलाइन हो रही है। इसमें अप्रैल 2018 में प्रदेश स्तर पर खरगोन जिला प्रदेश में प्रथम रहा। जिला अभियोजन अधिकारी तोमर को श्रेष्ठ जिला अभियोजन अधिकारी चुना गया।