पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन घंटे में होना चाहिए लेकिन 3 3 दिन में अपडेट हो रहा ई रक्तकोष

तीन घंटे में होना चाहिए लेकिन 3-3 दिन में अपडेट हो रहा ई-रक्तकोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इमरजेंसी मामलों मंे खून के लिए भटकने वालों के लिए बनाया सॉफ्टवेयर ई रक्तकोष लोगों को सही जानकारी नहीं दे रहा है। रक्त की उपलब्धता अपडेट नहीं हो रही है। हर तीन घंटे मंे उपलब्ध खून की मात्रा की ऑनलाइन जानकारी होते रहना चाहिए। यह तीन दिन में अपडेट हो रही है। जिला अस्पताल में मंगलवार भर्ती गोरेलाल को ए नेगेटिव ब्लड की जरूरत थी। ऐसी ही स्थिति सोमवार को बनी थी।

भीकनगांव के काल्याखेड़ी के प्रहलादसिंह चौहान को ओ पॉजिटिव की जरूरत थी। दोनों ही मरीजों को ब्लड नहीं मिला। ई रक्तकोष मंे ऑनलाइन खून की सही जानकारियां नहीं मिल पा रही हैं। रियल टाइम एनालिसिस हर तीन घंटे मंे अपडेट नहीं हो रहा है। यदि किसी को संबंधित ग्रुप के खून की जरूरत हो तो उसे सही जानकारी नहीं मिलेगी। जरूरतमंद ऑनलाइन खून की उपलब्धता देख अस्पताल पहुंचते हैं, तो उसे बैरंग लौटना पड़ता है। खरगोन जिले से सबसे ज्यादा डोनेट ब्लड भेजा जाता है। प्रदेश में 42 जिलों मंे 60 से ज्यादा ऑनलाइन सरकारी व निजी केंद्र है। लक्ष्य ग्रुप के चंदन शर्मा के मुताबिक जिला अस्पताल में ई रक्तकोष में अपडेट नहीं होने से मरीज व परिजन भटक रहे हैं। इमरजेंसी मामलों में ई रक्तकोष व्यवस्था उलझन में डाल रही है। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. र|ेश महाजन ने माना कि ई रक्तकोष रेग्युलर अपडेट नहीं हो रहा है। यहां स्टॉफ की कमी है।

ब्लड प्रभारी बोले- एक भी कर्मचारी नहीं

ऑनलाइन ब्लड की स्थिति देखते डॉ महाजन।

भास्कर संवाददाता | खरगोन

बड़वानी ऑनलाइन दर्ज नहीं, निमाड़ में 3 दिन में हो रहा अपडेट

निमाड़ के खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर में तीन दिन में अपडेट नहीं हो रहा है। खंडवा के जिला अस्पताल में 15 मई को दोपहर 12 बजे, दीप ब्लड बैंक में 11.48 बजे, बुरहानपुर के जिला अस्पताल में 14 मई को सुबह 7.11 बजे, चंदूभाई सोमाभाई ब्लड बैंक में 15 मई को सुबह 9.44 बजे अपडेट किया गया है। तीनों जगह 11 व 12 मई को अपडेट किया था। बड़वानी का ऑनलाइन नाम ही दर्ज नहीं हो पाया है।

लोनिवि के कारण ब्लड सेपरेशन यूनिट का अधूरा काम

जिला अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट शुरू नहीं हो पा रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित भवन में खिड़कियां नहीं लगाई हैं। साथ ही पानी के पाइप लाइन की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते परेशानी हो रही है। जबकि यूनिट के लिए 13 मशीनें आ चुकी है। इसमें दो मशीनें 4-4 टन की है। एक बार मशीन को एक जगह ही रख सकते हैं। दोबारा उसे उठा नहीं सकते हैं। काम पूरा होने के बाद भोपाल से टीम आएगी। प्रोटोकॉल के अंतर्गत जांच के बाद यूनिट शुरू हो जाएगा।

तीन दिन मंे अपडेट होता है

चारों जिलों में तीन दिन में अपडेट हो रहा है। हम स्टॉफ की कमी की जानकारी दे चुके हैं। नियमानुसार हर तीन घंटे मंे रियल टाइम एनालिसिस की जानकारी अपडेट होना चाहिए। -डॉ. र|ेश महाजन, ब्लड बैंक प्रभारी

खबरें और भी हैं...