झूले से गिरा बालक, जांघों की हड्डी टूटी, प्लास्टर चढ़ाकर लटकाए पैर
खरगोन | कसरावद तहसील के खामखेड़ा में तीन दिन पहले ढाई साल का बालक झूला झूलते गिर गया। उसके दोनों जांघों की हड्डी टूट गई। परिजन व डॉक्टरों को उसे संभाल पाना मुश्किल हो गया। दर्द होने से बच्चे के इलाज में भी परेशानी आई। डॉक्टरों ने खिंचाव विधि से उसके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया। इससे उसका दर्द भी कम हुआ और इलाज भी हो पाया। डेढ़ महीने तक वह डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा। जिला अस्पताल के मुताबिक खामखेड़ा निवासी रमेश का ढाई साल का बेटा राजा झूले से गिर गया। इस हादसे में उसकी दोनांे जांघांे की हड्डी टूट गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।