एडवांस बिजली बिल जमा करने पर 25 पैसे यूनिट छूट
खरगोन | बिजली नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए गुरुवार को जो टैरिफ आदेश जारी किए, मामूली राहत दी गई है। बिल एडवांस जमा करने पर 20 की जगह 25 पैसे प्रति यूनिट की छूट दी जाएगी, वहीं अस्थायी कनेक्शन लेने पर फिक्स चार्ज में 90 से 100 रुपए प्रति किलोवॉट की राहत दी गई है।