परिजन ही मरीज को ले जाते हैं स्ट्रेचर पर
खरगोन | जिला अस्पताल मंे यदि आपने मरीज लाया है तो आपको स्वयं ही मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाना होता है। यहां पर मदद के िलए कोई कर्मचारी नहीं आता है। मंगलवार को ऊन क्षेत्र से मीना नंदलाल को परिजन जिला अस्पताल आए। यहां पर गेट पर कोई कर्मचारी नहीं मिलने पर परिजन स्वयं ही मरीज को स्ट्रेचर पर उठाकर वार्ड तक ले गए। साथ मंे आए परिजन परेशान होते रहे, एक बार तो मरीज को स्ट्रेचर मंे रखने मंे परेशानी भी हुई।